उत्तराखण्ड को मिला एक और नन्हा सितारा, आप भी सुनिए…

June 3, 2019 | samvaad365

अगर हम कहें कि वर्तमान समय उत्तराखण्डी गीत संगीत के लिए बहुत ही सुनहरा समय है तो इसमें कोई दोराय नहीं होगी, क्योंकि आज के दौर में अब उत्तराखण्डी बच्चे भी अपनी बोली भाषा से खूब प्रेम करने लगे हैं, चाहे वो अपने पहाड़ में रह रहे हों या फिर पहाड़ से बाहर किसी भी शहर में रह रहे हों सब ही अपने पहाड़ी गीतों को खूब पसन्द कर रहे हैं साथ ही डीजे में भी अपने पहाड़ी गीतों का आनन्द ले रहे हैं।

एक ऐसा ही प्रतिभावान बच्चा है “मास्टर अश्मित” जो कि पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र ग्राम नौगाँव का मूल निवासी है हालांकि इसका जन्म देहरादून में हुआ और यह देहरादून में ही रह रहा है लेकिन अश्मित को संगीत से व अपने पहाड़ से व अपनी बोली भाषा से बहुत प्रेम है। इसका साक्षात प्रमाण हमें अश्मित के द्वारा गाए हुए इस सुन्दर गीत में मिलता है, कल ही इस बच्चे का गीत “छलबलि” मिलन आजाद ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है जो कि दर्शकों को खूब पसन्द आ रहा है

इस बच्चे ने यह गीत बहुत ही सुन्दर तरीके से गाया है साथ ही वीडियो में इनका नृत्य भी लोग खूब पसन्द कर रहे हैं। इस गीत को लिखा व संगीतबद्ध किया है उत्तराखण्ड के मशहूर गायक “मिलन आजाद” नें व इसको रिकाॅर्ड किया है “अश्वजीत सिंह” (ए प्लस स्टूडियो ) ने। वर्तमान समय में अश्मित अपने चाचा मिलन आजाद से संगीत की शिक्षा ले रहे हैं और गायन के साथ ही साथ अश्मित बहुत अच्छी ढोलक भी बजाते हैं।

अगर आप ने अभी तक इस गीत को नहीं सुना है तो एक बार इस गीत को जरूर सुनये व देखिए और इस बालक का हौसला बढ़ाइये, आपको यह गीत जरूर पसन्द आएगा।

यह खबर भी पढ़ें-चलो एक बार फिर से अजनबी बन जाएं हम दोनों…

यह खबर भी पढ़ें-पिथौरागढ़: 8 पर्वतारोहियों में से पांच के शव देखे जाने का दावा

संवाद365/काजल

38082

You may also like