बादशाह के ‘गेंदा फूल’ गाने को मिला उत्तराखंड का पहाड़ी टच, नए गाने को आवाज़ देंगी प्रियंका मेहर

July 10, 2020 | samvaad365

बोड़ो लोकेर बिटी लो लोम्बा लोम्बा चूल
एमोन माथाय बेंधे देबो लाल गेंदा फूल…

ये गाना तो आपने सुना ही होगा। जी हां ये वही गाना है जिसमें रैपिंग के बादशाह यानी बादशाह का रैप है और बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस का धमाकेदार डांस है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि ये गाने बहुत वक्त पहले रिलीज हुआ था तो हम आपको इसके बारे में अब क्यों बता रहे हैं, तो आप भी सुन लीजिए… इस गेंदा फूल का नया क्लेवर। जी हां सही सुना आपने जहां ये गाना बादशाह ने हिंदी के साथ बंगाली का मिक्सअप कर लोगों को इस गाने को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया था वहीं अब इस गाने को उत्तराखंड का देसी टच दिया जा रहा है। उत्तराखंड के दो सिंगिंग स्टार ने इस गाने को देसी टच दिया है। जिसे अब गढ़वाली भाषा के साथ-साथ उत्तराखंड के दो नए चेहरे अपनी खूबसूरत आवाज देने वाले हैं। गेंदा फूल गाने के इस नए पहाड़ी वर्जन में उत्तराखंड के सिंगर्स प्रियंका मेहेर और रोंगपाज यानी मयंक रावत नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका मेहेर ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि इस गाने को गढ़वाली भाषा में बनाया गया है। गाने के बोल वही हैं बस भाषा बदली है। इसका म्यूजिक ओरिजिनल है और इसमें बादशाह का ही रैप सुनने को मिलेगा। इस बार गाने में जैकलीन फर्नांडिंस नहीं बल्क‍ि प्रियंका और रोंगपाज नजर आएंगे। वहीं गाने की शूटिंग को लेकर प्रियंका ने बताया कि इसकी शूटिंग देहरादून में दो हफ्ते पहले की गई है। आपको बता दें कि प्रियंका को बचपन से ही गाना गाने का शौक था। उनके परिवार में प्रियंका के मम्मी-पापा से लेकर भाई-बहन तक सभी गाना गाते हैं। भाई दीपक मेहेर इंडियन आईडल के टॉप-15 में जगह बना चुके हैं. भाई से ही प्रेर‍ित होकर प्रियंका ने अपने गाने के शौक को आगे बढ़ाया. शुरुआत में उन्होंने यूं ही फेसबुक में अपना एक सॉन्ग वीडियो डाला था, लेकिन उनके इस गाने को लोगों ने भरपूर प्यार दिया और प्रियंका रातों-रात स्टार बन गईं। इसके बाद प्रियंका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और इसपर प्रोफेशनली काम करने लगीं।

https://youtu.be/0HZwGxO_ArE

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने घनसाली के विद्यालयों के पौध रोपण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

संवाद365/काजल

51740

You may also like