देहरादून: सीएम रावत ने सुप्रसिद्ध लोक गायक, संगीतकार हीरा सिंह राणा के निधन पर जताया शोक

June 13, 2020 | samvaad365

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के महान लोक गायक, लोककवि व लोक संगीत के पुरोधा हीरा सिंह राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने व परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हीरा सिंह राणा जी के निधन से लोकसंगीत को अपूर्णीय क्षति हुई है।

बता दें कि उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक हीरा सिंह राणा का निधन हो गया है, आज सुबह ही दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है हीरा सिंह राणा उत्तराखंड के वरिष्ठ एवं सुप्रसिद्ध गीतकार संगीतकार और लोक गायक थे। हीरा सिंह राणा मूल रूप से ग्राम डडोली मानिला सल्ट के निवासी थे, उनकी उम्र 75 वर्ष थी। हीरा सिंह राणा इस वक्त दिल्ली में गढ़वाली कुमाऊनी जौनसारी भाषा अकादमी के उपाध्यक्ष भी थे। हीरा सिंह राणा के निधन से उत्तराखंड के कला जगत में शोक की लहर है।

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: डीएम ने चारों तालाबों का किया निरीक्षण… अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश

संवाद365

50778

You may also like