स्वर संगम में अपने सुरों का जादू बिखेरा दिव्यांग कलाकारों ने,हर किसी ने की वाहवाही

January 13, 2019 | samvaad365

ऑल इंडिया अलुमिनाइज एसोसिएशन ऑफ मॉडल स्कूल फॉर विजिबिलिटी, दिल्ली एवं संगीत नाटक अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आज नगर निगम के टाउन हॉल में स्वर संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल एवं विश्व विख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

शास्त्रीय एवं लोक संगीत पर आधारित कार्यक्रम के दौरान दृष्टि बाधित बच्चों द्वारा कई शास्त्रीय संगीत एवं शास्त्रीय लोक गायन का रंगारंग प्रस्तुति दी गई। इस दौरान दृष्टि बाधित बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में उनकी प्रतिभाओं को देख कर उपस्थित सभी लोग हैरान हुए। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा भजन, बाँसुरी वादन,तबला वादन एवं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड  में शास्त्रीय संगीत को जीवित रखने एवं प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए संस्थान  द्वारा किये जा रहे प्रयास की सराहना की। अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में शास्त्रीय संगीत के सामने सबसे बड़ी कठिनाई आज के युवा पीढियों में पाश्चात्य संगीत के चलते शास्त्रीय संगीत की ओर रुझान नही होना है।आज की युवा पढ़ी को भी शास्त्रीय संगीत के प्रति झुकाव बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

वहीं कार्यक्रम में मौजूद गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शास्त्रीय संगीत भारतीय सभ्यता व संस्कृति का परिचायक है। शास्त्रीय संगीत विश्व की सबसे उ’च कोटी की संस्कृति है।पूरी दुनिया में इसकी अलग पहचान है। संगीत से न केवल तनाव दूर होता है, बल्कि देश की संस्कृति से जुड़ाव भी होता है।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कुनसुवा जी, महासचिव वीसी तिवारी, प्रताप सिंह बिष्ट, राजकुमार, प्रज्ञा भारद्वाज, इंदु भूषण, रसआनंद शर्मा, आर के शर्मा, अनिल बिहारी, संजय जैन, भगत राम नौटियाल, मनीष चौहान, राम सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कमल कुमार द्वारा किया गया।

यह ख़बर भी पढ़े- हरीश रावत की खिचड़ी पार्टी में उमड़ी लोगों की भीड़

यह ख़बर भी पढ़े- स्वदेशी मेले का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ भव्य समापन,पहाड़ी उत्पादों को लोगों ने किया खूब पसंद

देहरादून/संध्या सेमवाल

30004

You may also like