कुमाउनी के सक्रिय लेखक गोपाल बोरा को मिलेगा ‘गंगा अधिकारी स्मृति नाटक लेखन पुरस्कार

December 16, 2021 | samvaad365

इस वर्ष का गंगा अधिकारी स्मृति नाटक लेखन पुरस्कार कुमाउनी लेखक गोपाल बोरा को दिया जायेगा। इस नाटक लेखन पुुुरस्कार हेतु चयनित समिति के सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श के बाद गोपाल बोरा (बागेश्वर) का नाम घोषित किया गया। गोपाल बोरा को यह पुरस्कार कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी, अल्मोड़ा व ‘पहरू’ मासिक पत्रिका द्वारा आगामी 25, 26, 27 दिसम्बर 2021 को बागेश्वर में आयोजित होने वाले तीन दिनी 13 वां राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन में दिया जायेगा। यह जानकारी समिति सचिव व ‘पहरू’ संपादक डॉ. हयात सिंह रावत ने दी। पुरस्कार के रूप में उन्हें पांच हजार एक सौ रू० की नकद धनराशि, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। इस पुरस्कार के लिए द्वाराहाट निवासी से. नि. शिक्षक के.पी.एस. अधिकारी अपनी पत्नी की स्मृति में आर्थिक मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें-विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामना

गोपाल बोरा कुमाउनी के सक्रिय लेखक हैं। 30 दिसंबर, 1958 को बागेश्वर के बिलौनासेरा गाँव में जन्मे गोपाल बोरा कुमाउनी में कविता, कहानी, लेख, नाटक आदि विधाओं में लेखन करते हैं। उनकी धार्मिक नाटकों की पुस्तक ‘नौ रत्न’ इसी वर्ष प्रकाशित हुई है। इस पुस्तक में श्री वक्रतुण्ड अवतार, बागनाथ, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, जनक, सूपर्णखा नासिका भंग, कबंध उद्धार, सती सुलोचना, अग्नि परीक्षा कुल 9 नाटक संगृहीत हैं।

संवाद365,डेस्क

70276

You may also like