…अगर आपको भी लेनी है कुल्हड़ की चाय की चुस्कियां और पहाड़ी खाने का स्वाद तो ‘मील ऑन व्हील’ का लें रुख

January 30, 2019 | samvaad365

टिहरी जिला प्रशासन ने एक ऐसी योजना का शुभारंभ किया है जिसने ना कि महिलाओं को रोजगार दिया है बल्कि पहाड़ी संस्कृति तथा व्यंजनों को भी लोगों के सामने परोस रही है जी हां टिहरी जिला प्रशासन ने महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी संवारने के लिए ‘मील ऑन व्हील’ योजना शुरू की है। योजना के तहत पहाड़ के पारंपरिक व्यंजनों को बेचने के लिए ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों को वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए समूह के चयन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, कुछ महिला स्वयं सहायता समूह अब बौराड़ी सिनेमा हॉल में कैफे का संचालन भी करेंगे। कैफे की खासियत यह है कि इसमें महिलाएं कुल्हड़ में चाय उपलब्ध कराने के साथ-साथ पहाड़ी व्यंजन भी दर्शकों को उपलब्ध कराएंगी।

मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाईं ने बताया कि इसके लिए इन दिनों महिला समूह की तलाश की जा रही है। वहीं फरवरी के पहले सप्ताह से बौराड़ी सिनेमा हॉल में भी महिला स्वयं सहायता समूह एक कैफे का संचालन करेगा। इसमें फिल्म देखने आने वाले लोगों को पहाड़ के पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। खास बात यह कि व्यंजन मालू के पत्ते से बनी पत्तलों में परोसे जाएंगे। इसके अलावा लोगों को मिट्टी के कुल्हड़ों में चाय उपलब्ध कराने की भी तैयारी है।

सीडीओ भटगाईं की पहल पर जिले में मील ऑन व्हील योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत किसी भी एक महिला समूह को प्रशासन की ओर से वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें महिलाएं पहाड़ी व्यंजन- मसलन कोदे (मंडुवे) की रोटी, झंगोरे की खीर, चौलाई के लड्डू, कंडाली का साग, काफली समेत अन्य खाद्य पदार्थ बेच सकेंगी। साथ ही वह लोगों को बाजार दर पर कच्चा माल भी उपलब्ध कराएंगी।

यह खबर भी पढ़े- वायदे बड़े-बड़े लेकिन जमीनी हकीकत तो कुछ और ही है…

यह खबर भी पढ़े- …तो अभी और कपकपाएगी ठंड,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

संवाद 365/संध्या सेमवाल

31224

You may also like