गोवा के मिस इंडिया फैशन आइकॉन में पहाड़ की महिमा ने जीता सबका दिल, जीता ये खिताब…

April 16, 2019 | samvaad365

उत्तराखंड की बेटियां अपने हुनर का लोहा प्रदेश में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी मनवा रही हैं। अल्मोड़ा की रहने वाली महिमा बिष्ट ने एक बार फिर पहाड़ को गौरवान्वित करने का मौका दे दिया है। महिमा हाल ही में गोवा में हुए मिस्टर एंड मिस इंडिया फैशन आइकॉन प्रतियोगिता में सेकेंड रनर अप आई हैं। ये प्रतियोगिता लम्हे प्रोडक्शन द्वारा आयोजित की गई थी।

इस प्रतियोगिता में भारत के अलग-अलग राज्यों से तकरीबन 35 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसलिए महिमा के लिए इस खिताब को हासिल करना कोई आसान काम नहीं था। महिमा इस खिताब को हासिल कर बेहद खुश हैं। इससे पहले महिमा साल 2018 में मिस अल्मोड़ा का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कॉम्पटीशन के जजों में रणविजय सिंह और मिलिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज सेलिब्रिटिज शुमार थे।

महिमा ने इस प्रतियोगिता की तैयारी सुधांशु नेगी के निर्देशन में की थी। आपको बता दें कि महिमा के पिता अल्मोड़ा में जनरल मर्चेंट की दुकान चलाते हैं। उनकी मां कुंती बिष्ट घर संभालती हैं। फिलहाल महिमा बिष्ट कुमाऊं विश्विद्यालय के एसएसजे परिसर से बीए की छात्रा हैं। इसके अलावा महिमा के भाई-बहन अभी पढ़ाई कर रहे हैं। बहरहाल, संवाद 365 महिमा बिष्ट को उनकी इस उपलब्धि के लिए ढेरों शुभकामनाएं देता है।

यह खबर भी पढ़ें-चारधाम ऑल वेदर रोड पर सुरंग बनाने की तैयारी, दूर होंगी ये समस्याएं…

यह खबर भी पढ़ें-अब रोज तिरंगा देखकर खुद पर करें गर्व, दून में यहां लगा सौ फीट ऊंचा तिरंगा…

देहरादून/काजल

36889

You may also like