न्यूजीलैंड में गूंजी उत्तराखंडी स्वर लहरियां, गढ़रत्न, किशन और खुशी के गीतों पर जमकर थिरके लोग

April 24, 2019 | samvaad365

न्यूजीलैंड में गूंजी उत्तराखंडी स्वर लहरियां, गढ़रत्न, किशन और खुशी के गीतों पर जमकर थिरके लोग 19 और 21 अप्रैल को न्यूजीलैंड में उत्तराखंडी प्रवासियों के लिए उत्तराखंडी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंडी गीतों की गूंज न्यूजीलैंड में भी सुनाई दी।

गढ़रत्न लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और लोकगायक किशन महिपाल के साथ सुरों की मलिका और सौर की बेटी खुशी जोशी ने अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। इस दौरान उत्तराखंडी गीतों का ऐसा समां बंधा कि कोई भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाया। जहां विदेशी धरती पर लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा वहीं लोकगायक किशन महिपाल और लोकगायिका खुशी जोशी के सुरों का खुमार भी उत्तराखंड प्रवासियों के सिर चढ़ कर बोला। कार्यक्रम में जहां बांसुरी वादक मोहन जोशी ने अपनी बासुंरी से तो वहीं पहाड़ी मसकबीन की धुन ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान उत्तराखंड प्रवासियों के साथ ही न्यूजीलैंड के स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं कार्यक्रम की सफलता की खुशी  आयोजकों और कार्यकर्ताओं के चेहरे पर साफ देखी गई।

बता दें कि उत्तराखंड एसोसिएशन न्यूजीलैंड की ओर से 19 अप्रैल को वेलिंगटन और 21 अप्रैल को ऑकलैंड शहर में उत्तराखंडी सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गयी। कार्यक्रम के लिए कलाकारों का दल 17 अप्रैल को न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुआ। वहीं कार्यक्रम के बाद तीनों लोकगायक न्यूजीलैंड की धरती पर फुर्सत के कुछ पल बिताते नजर आये। इस दौरान गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के नये लुक की भी लोगों ने खूब तारीफ की।

यह खबर भी पढ़ें-ट्रांसफार्मर की तारें खुली, बिजली विभाग कर रहा मौत का इंतजार…

यह खबर भी पढ़ें-चारधाम यात्रा में आ रही कई मुश्किलें, हेली सेवा से भी रह सकते है वंचित…

संवाद 365/पुष्पा पुण्डीर

37069

You may also like