सेवेन ओक्स स्कूल में इंटर स्कूल म्यूजिक एंड डांस प्रोग्राम का आयोजन…

May 5, 2019 | samvaad365

राजधानी देहरादून के सेवेन ओक्स स्कूल में स्कूल के  25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में एक सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें 7 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। इस इंटर स्कूल म्यूजिक एंड डांस प्रोग्राम का शुभारम्भ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, साथ ही इस क्रायक्रम में हेमन्त बटोला के साथ साथ कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

इस मौके पर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी ने बताया कि वो स्कूल में बच्चों की प्रतिभा को देखने के लिए यहाँ पर उपस्थित हुई है, प्रदेश के बच्चों में कितनी प्रतिभा है उसका विश्लेषण करने के लिए  भी यहां पर आए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सेवेन ओक्स स्कूल की अच्छी बात है कि स्कूल प्रशासन द्वारा 7 स्कूलों को यहां पर प्रतिभाग करने का मौका दिया गया है। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के डांस प्रस्तुत किये गए, इससे बच्चे आसानी से अलग अलग संस्कृति को जान पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम से बच्चों को संस्कृति से जुड़ने का मौका मिल रहा है। आजकल बच्चे पश्चिमी सभ्यता की ओर जा रहे है, लेकिन इन प्रोग्रामों के माध्यम से अगर छात्र-छात्राएं अपनी संस्कृति की ओर बढ़ रहे है तो ये काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने स्कूल प्रशासन का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि स्कूल प्रशासन द्वारा इस प्रोग्राम को करवाने से विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन होता है, इसके लिए स्कूल प्रशासन  तारीफ के हकदार हैं।

इस दौरान सेवेन ओक्स  स्कूल के प्रिंसिपल एल. एम. कुमार  ने बताया कि इस  स्कूल की स्थापना सन् 1994 में हुई थी, स्कूल को 25 वर्ष पूरे हो गए है। इस अवसर पर स्कूल प्रशासन द्वारा एक म्यूजिक एंड डांस प्रोग्राम  आयोजित किया गया है, जिसमें 7 स्कूलों ने प्रतिभाग किया है। स्कूल प्रशासन द्वारा समय समय पर ऐसे सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं जिससे स्कूलों में तालमेल बना रहता है और बच्चों को  प्रतिभा दिखाने  के लिए अलग अलग प्लेटफॉर्म मिल जाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दबाव में बच्चे अपनी संस्कृति और प्रतिभाओं से दूर होते जा रहे है, इन प्रोग्रामों के  माध्यम से बच्चों की डांस और संगीत की ओर प्रतिभा को निखारने का काम किया जा रहा है।

सांस्कृतिक डांस और संगीत के बाद छात्र-छात्राओं  में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान छात्राओं ने बताया कि उनके द्वारा गुजराती, पंजाबी, राजस्थानी और कत्थक नृत्य जैसी प्रस्तुतियां दी गई है। इस  डांस की तैयारी छात्राओं द्वारा एक महीने से की जा रही थी, जिससे हमें अलग अलग राज्यों के नृत्य कल्चर से जुड़ने का मौका मिला हैं।

यह खबर भी पढ़ें-इस पहाड़ी गीत में है उत्तराखंड के पहाड़ की खूबसूरती…

यह खबर भी पढ़ें-कॉलेज से लौट रहे थे छात्र-छात्रा, लेकिन एक छोटी सी गलती ने ली दोनों की जान

संवाद365/कुलदीप 

37392

You may also like