देहरादून: प्रेरणा देवलियाल और प्रशांत थापा ने जीता ‘आह्वान डांस दिल से’ कार्यक्रम

June 22, 2020 | samvaad365

देहरादून: आह्वान के माध्यम से डांस दिल से कार्यक्रम 28 मई से 18 जून तक आयोजित किया गया। जिसमें देश प्रदेश से 179 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम संयोजक कनिका नेगी ने बताया की प्रतिभागी ऐसे कार्यक्रम से बहुत ही उत्सुक थे। सभी प्रतिभागी अपने हुनर को देखाने के लिए काफी उत्साहित थे। और साथ ही साथ योग दिवस पर करो योग रहो निरोग का विचार भी रखा। कार्यक्रम में सहभागी सदस्य उत्कर्ष नेगी, ईश्वर बिष्ट, प्रशांत, लक्ष्मण नेगी, दिनेश भण्डारी, मानसी थे। निर्णायक मंडल की भूमिका में जुली लिगवाल (कथक नृत्यांगना) थी।

भगवती प्रसाद (प्रदेश संयोजक यूथ फाउंडेशन) ने विजेता की घोषणा की। जिसमें लाईक और व्यूअर चॉउस के आधार पर विजेता प्रेरणा देवलियाल प्रथम, नासिर अंसारी (द्वितीय), शिवाली रौतेला (तृतीय) रही। और परफॉर्मेंस के आधार पर निर्णायक मडंल ने प्रशांत थापा (प्रथम), श्रेया अग्रवाल (द्वितीय) और डी स्कार्य एंड न्यूक्लिक (तृतीय) स्थान पर आये।

ईश्वर बिष्ट (उपाध्यक्ष) उनका कहना था इस लॉकडाउन में आह्वान ब्लॉगिंग,सिंगीग,पोयेट्री कार्यक्रम करा चुके है। कोरोना से बचने और लोगों को घरों में रहने हेतु आगे भी हम कुछ नयी पहल करते रहेंगे। इस मौके पर साथी सदस्य प्रकाश गौड़, रोहित ध्यानी,  संकित भी मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=LiAxr_N6UrM

यह खबर भी पढ़ें-COVID-19: प्रदेश में आज मिले 57 नए कोरोना मामले… कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2401

संवाद365/अमित गुंसाई

51071

You may also like