राजपथ गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदर्शित की गई देवभूमि के कौसानी की अनासक्ति आश्रम की झांकी

January 27, 2019 | samvaad365

देशभर में 70वां गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र समारोह में उत्तराखंड राज्य में कौसानी स्थित‘अनासक्ति आश्रम’की झांकी भी प्रदर्शित की गई।

इस झांकी में उत्तराखण्ड सूचना विभाग के उपनिदेशक/झांकी के टीम लीडर  के0 एस0 चौहान के नेतृत्व में 10 कलाकारों के दल ने भी अपना प्रदर्शन किया। वहीं इ स झांकी का थीम सांग खुद उत्तराखंडी लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने गाया। जब अनासक्ति आश्रम की रैली प्रदर्शित की गई तो हर तरफ तालियों की गड़गड़ाहट से समां गूंज उठा। बताते चलें कि इस बार गणतंत्र दिवस की थीम महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती पर आधारित थी।  सभी झांकियों की थीम‘महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन’पर आधारित है।

अनासक्ति आश्रम झांकी की बात की जाए तो इस झांकी में महात्मा गांधी जी की बड़ी प्रतिमा को दिखाया गया था। तो वहीं झांकी के बीच वाले भाग में कौसानी को दिखाने के साथ-साथ पर्यटकों और अध्ययन करते हुए नागरिकों को दिखाया गया था। इतना ही नहीं इस  झांकी में  पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत को महात्मा गांधी जी से वार्ता करते हुए दिखाया गया है। ये झांकी वाकई बेहद खूबसूरत लग रही थी।

यह खबर भी पढ़ें-देवभूमि में हादसे से मचा हड़कंप, 6 लोगों समेत नदी में गिरी गाड़ी

यह खबर भी पढ़ें- अपनी मेहनत की कमाई को बैंक में जमा कराने से पहले जरूर पढ़े ये खबर

दिल्ली/काजल

30996

You may also like