बैंकॉक में देवभूमि की बेटी का सम्मान, जीता गोल्ड…

March 26, 2019 | samvaad365

बैंकॉक में अखिल भारतीय लोक कला कल्चरल आर्गेनाईजेशन द्वारा ऑल इंडिया डांस ड्रामा एंड म्यूजिक फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड की बेटी शिक्षा भट्ट ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

शिक्षा रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के मयाली गांव की रहने वाली हैं। वह पेशे से एक शिक्षिका हैं। बैंकॉक के इस अंतराराष्ट्रीय मंच पर 200 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। हर किसी ने अपने डांस के जरिए कार्यक्रम में समां बांध दिया। वहीं कार्यक्रम की ओपन-डांस केटेगरी में शिक्षा भट्ट को प्रथम स्थान मिला।

जिसके बाद उन्हें गोल्ड अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। फिलहाल शिक्षा देहरादून के फ़िलफोर्ट पब्लिक स्कूल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। बता दें कि शिक्षा को ओड़िसा के पारम्परिक नृत्य ‘ओड़िसी’ में महारत हासिल है। वहीं शिक्षा की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया है।

यह खबर भी पढ़ें-उत्तराखंडी बोली, संस्कृति को बढावा देना उत्तराखंड पंचमी महोत्सव का उद्देश्य

यह खबर भी पढ़ें-पहाड़ की एक और बेटी पहुंची बॉलीवुड, इस फिल्म में मिला रोल…

देहरादून/काजल

33792

You may also like