विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल 2022 के तेरहवें दिन की शुरुआत ’हेरिटेज ट्रेजर हंट’ प्रतियोगिता के साथ हुआ

April 28, 2022 | samvaad365

विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल 2022 के तेरहवें दिन की शुरुआत डॉ. बी. आर. अंबेडकर स्टेडियम  देहरादून में ’हेरिटेज ट्रेजर हंट’ प्रतियोगिता के साथ हुआ। इस हेरिटेज ट्रेजर हंट में 5 स्कूलों के 140 छात्रों ने भाग लिया। ट्रेजर हंट में 5 छात्रों का एक समूह बनाया गया जिसमें प्रतियोगिता जीतने के लिए कई स्टालों में छिपे 8 सुरागों को डिकोड करना था।

इस प्रतियोगिता ने छात्र-छात्राओं को विरासत में लगे विभिन्न स्टालों के बारे जागरूकता बढा़ई और प्रत्येक राज्य और उनकी संस्कृति के बारे में उनके ज्ञान को बढ़ाया। विजेता स्कूलों में जसवंत मॉडर्न स्कूल ने प्रथम और तृतीय पुरस्कार जीता, जबकि दून इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय पुरस्कार जीता।

संवाद365, निशा ज्याला

यह भी पढ़ें-मथुरा- डीएम नवनीत सिंह चहल के पीएम द्वारा पुरस्कृत होने पर धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन

 

 

75045

You may also like