सितारगंज में शुरू हुआ उत्तरायणी मेला, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

January 14, 2019 | samvaad365

उधम सिंह नगर जिले के सीमान्त क्षेत्र में इन दिनों उत्तरायणी मेलों की धूम मची है। सितारगंज क्षेत्र में हर साल लगने वाले उत्तरायणी मेले के शुभारम्भ के अवसर पर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें कुमाऊं की संस्कृति के रंगों में रंगे अनेक कलाकारों के साथ स्थानीय जनता ने नगर में निकली शोभा यात्रा में शिरकत की।

इस दौरान स्थानीय कलाकारों के साथ छलिया नृत्य दल ने सुंदर प्रस्तुति से स्थानीय जनता का मन मोह लिया। वहीं रामलीला मैदान में इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का आयोजन शुरू हुआ। वहीं मेला आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष उत्तरायणी के अवसर पर सितारगंज में पर्वतीय संस्कृति के संरक्षण को लेकर मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में पर्वतीय संस्कृति से जुड़े लोगों के अलावा हर वर्ग के लोग बड़े उत्साह के साथ इस आयोजन से जुड़ते हैं।

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर का ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला हुआ शुरू, निकाली गई भव्य झांकी

यह खबर भी पढ़ें-दिल्ली में उत्तरैणी मकरैणी पर्व की धूम, हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

सितारगंज/दीपक चंद्रा

30067

You may also like