19 साल का इंतजार… फिर उत्तराखंड को मिली BCCI की मान्यता

August 14, 2019 | samvaad365

देहरादून: लम्बे इंतजार के बाद उत्तराखंड को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की पूर्ण मान्यता मिल गई है। ये इंतजार उत्तराखंड के लिए काफी संघर्षपूर्ण रहा। 19 साल इंतजार करने के बाद उत्तराखंड का सपना पूरा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से चयनित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने मंगलवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) को BCCI से पूर्ण मान्यता दे दी। जिसके बाद ’13 अगस्त 2019′ का दिन उत्तराखंड और उत्तराखंड क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया है। BCCI की पूर्ण मान्यता मिलने के बाद पूरा उत्तराखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अब क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ-साथ राज्य का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकता नजर आएगा। BCCI की मान्यता मिलने के बाद राज्य के हर क्रिकेट खिलाड़ी का सपना भी साकार हो गया है। गौरतलब है कि जो कार्य BCCI पिछले 19 सालों में नहीं कर पाई, सीओए ने उसे महज एक साल के अंतराल में कर दिखाया। इसमें सूबे के खेल मंत्री अरविंद पांडे का भी अहम योगदान रहा।

यह खबर भी पढ़ें-प्रदेश के इन 7 जिलों पर पड़ सकती है मौसम की मार

संवाद365/काजल

40305

You may also like