अयोध्या में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म,आरोपी सलाखों के पीछे

April 5, 2021 | samvaad365

अयोध्या जनपद में 4 साल की मासूम के साथ गांव की ही एक युवक ने हैवानियत की। नाजुक हालत में मासूम बालिका को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।सीओ रुदौली राकेश श्रीवास्तव के मुताबिक कोतवाली रुदौली के एक गांव में 4 वर्षीय मासूम बालिका घर के सामने देर शाम खेल रही थी तभी युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी गोद में ले लिया और गांव के बाहर जाकर नहर के किनारे उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के कारण बालिका इंजर्ड भी हो गई। वही मासूम बच्ची की मां ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। मासूम बच्ची की मां ने कहा कि वह खेत में गेहूं काटने गई थी तभी ज्ञानू उसकी बच्ची को उठा ले गया। मेरी बच्ची के साथ जो उसने किया है उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।घर के सामने से गायब बालिका को काफी देर तक घर वालों ने उसे तलाश किया। जब वह नहीं मिली तब परिजनों के साथ गांव वाले भी बच्ची को ढूंढने निकले। तब गांव के बाहर नहर के किनारे बच्ची रोती बिलखती मिली।उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकलता देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और तत्काल उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घर वालों ने बताया कि गांव का ही युवक ज्ञानू ऊर्फ ज्ञानचंद उस बच्ची के साथ खेल रहा था।रुदौली पुलिस ने आरोपी युवक ज्ञानू उर्फ ज्ञानचंद को गिरफ्तार कर लिया है।  युवक सलाखों के पीछे है।

(संवाद 365/ मो. आलम)

59976

You may also like