ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या कोरोना पॉजिटिव

July 12, 2020 | samvaad365

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं जया बच्चन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। BMC के हवाले से पता चला है कि रविवार को इन तीनों के टेस्ट दोबारा किए गए, जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट पॉजिटिव आया। वहीं रविवार सुबह अमिताभ के बंगले जलसा को BMC से सैनिटाइज किया है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या में कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। उन्हें Asymptomatic बताया गया है। अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि क्या ऐश्वर्या और आराध्या को होम क्वारनटीन किया जाएगा या फिर उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक शनिवार रात को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें अभिषेक को हल्का बुखार था और अमिताभ बच्चन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद दोनों अस्पताल गए थे। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आन के बाद इन दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट करवाया गया। अभी दोनों की हालत स्थिर है।

https://youtu.be/qZKkiK27YWs

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: डीएम ने लिया लॉकडाउन का जायजा, जगह-जगह किया निरीक्षण

संवाद365/काजल

51832

You may also like