पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली

August 25, 2019 | samvaad365

नई दिल्ली: वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे रोहन जेटली ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया। राजकीय सम्मान के साथ अरुण जेटली का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी निगमबोध घाट पर मौजूद रहे।

राजनीति के दिग्गज नेता अरुण जेटली अब हमारे बीच नहीं रहे। राजनीति और देश को एक अलग मुकाम पर पहुंचाकर वह सभी को अलविदा कहकर चले गए। जब उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था तब आसमान से भी बारिश बरसने लगी। कहा जाता है कि जब कोई पवित्र इंसान इस तरह जा रहा हो तो भारी बारिश होती है।

बता दें कि एम्स में 9 अगस्त से भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार दोपहर 12.17 मिनट पर निधन हो गया था। अरुण जेटली का पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। एक बजे तक भाजपा मुख्यालय में उनके अंतिम दर्शन पुए। उनका पार्थिव शरीर घर से भाजपा मुख्यालय के लिए सुबह करीब 9.30 बजे रवाना हो चुका था। बहरहाल, संवाद365 पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

यह खबर भी पढ़ें-अरुण जेटली के निधन पर देश में शोक की लहर, ऐसे शुरू हुआ था जेटली का राजनीतिक सफर

यह खबर भी पढ़ें-उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार पिता-बेटे की मौत

संवाद365/काजल

40701

You may also like