बलिया: अयोध्या राम मंदिर के शिलान्यास में बलिया का योगदान, 5 अगस्त को होगा राम जन्मभूमि पूजन

July 31, 2020 | samvaad365

बलिया: अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले भगवान राम जन्मभूमि पूजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। देश के कोने कोने के धार्मिक स्थलों व पौराणिक जगहों की मिट्टी और संगम के गंगा जल को अयोध्या में भेजने का सिलसिला जारी है। वहीं उत्तर प्रदेश के बलिया से भी विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष सहित तीन सदस्यों की टीम भगवान ब्रम्हा के मानस पुत्र भृगु मुनि के मंदिर से मिट्टी और गंगा और तमाशा के संगम स्थल से गंगा जल लेकर मंत्रोच्चारण कर अयोध्या के लिए रवाना हो गई है।

दरअसल, राम जन्म भूमि के लिए गंगा जल और धार्मिक पौराणिक स्थलों की मिट्टी अयोध्या ले जाने की जिम्मेदारी विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के लोगों पर है।  विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष मंगल देव चौबे ने बताया कि ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय के आदेश पर विश्व हिन्दू परिषद के तीन कार्यकर्ता मिट्टी व गंगा जल लेकर अयोध्या पहुंचेंगे जिसका उपयोग 5 अगस्त को होने वाले भूमिपूजन में किया जाएगा। अयोध्या जाने वालों में डॉ चंद्रशेखर पांडे, जिलाध्यक्ष मंगल देव चौबे व जयशंकर राय बंटी हैं।

यह खबर भी पढ़ें- टिहरी : ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे का पुश्‍ता मकान पर गिरा, मलबे में तीन लोग दबे

संवाद365/सागर गुप्ता

52575

You may also like