विकास दुबे के सरेंडर से पहले, करीबी साथी अमर दुबे का हुआ था एनकाउंटर

July 9, 2020 | samvaad365

हमरीपुर: कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में है। लगभग एक हफ्ते के कड़े संघर्ष के बाद पुलिस ने विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया। कहा जा रहा है कि विकास दुबे ने स्थानीय मीडिया को बुलाकर पुलिस के सामने सरेंडर किया है। दरअसल, गुरुवार सुबह ही विकास दुबे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा और सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर विकास दुबे ने मंदिर के सामने अपना नाम चिल्लाया। मौके पर स्थानीय मीडिया को भी बुला लिया गया था। इस दौरान विकास दुबे मीडिया के सामने चिल्ला रहा था कि ‘मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला’। बहरहाल विकास दुबे अभी पुलिस की हिरासत में हैं।

वहीं हमीरपुर जिले में इससे पहले  विकास दुबे के साथी अमर दुबे को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया, अमर दुबे विकास दुबे का बहुत करीबी बताया जाता है। इन दोनों के कई फोटो सोशल मीडिया पर एक साथ बैठे हुए वायरल हैं अमर दुबे 25 हजार का इनामी बदमाश था. जिसे यूपी एसटीएफ ने मार गिराया। अमर दुबे सुबह 4:00 बजे हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र में एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया जिसे यूपी एसटीएफ की टीम ने मौके पर ही एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें-नहीं रहे दिग्गज अभिनेता जगदीप, मां के सुनाए एक शेर ने बदल दी थी जगदीप की ज़िंदगी

संवाद365/प्रदीप कुमार

51692

You may also like