बड़ी खबर: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड… घर में फांसी लगाकर दी जान

June 14, 2020 | samvaad365

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब नहीं रहे। उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अभी तक उनके खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सुशांत महज 34 साल के थे। सुशांत बॉलीवुड के प्रसिद्ध और लोकप्रिय एक्टर्स में से एक थे। उनके निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी अभिनेता के रुप में की थी। उन्हें एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में लीड एक्टर काम भी किया। काय पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: विश्व रक्तदान दिवस पर रेड क्रॉस सोसाइटी हरदोई के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

संवाद365/काजल

50808

You may also like