बड़ी खबर : देश के नामी मीडिया संस्थान दैनिक भास्कर ग्रुप के दफ्तरों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मारा छापा

July 22, 2021 | samvaad365

 देश के जाने माने मीडिया संस्थान दैनिक भास्कर ग्रुप  के दफ्तरों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार  यह छापेमारी टैक्स चोरी के मामले की जांच के लिए की जा रही है। इसके तहत आईटी विभाग की टीम ने दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में स्थित दैनिक भास्कर समूह के ठिकानों पर छापेमारी की है। आयकर विभाग की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि किस मामले में यह छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा यह भी नहीं बताया गया है कि किन दफ्तरों और परिसरों पर रेड डाली गई है।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर : हल्द्वानी की जेल में 14 कैदी मिले HIV पॉजिटिव

बता दे आपको दैनिक भास्कर ग्रुप देश में कुल 5 समाचार पत्रों का प्रकाशन करता है। हिंदी, मराठी और गुजराती भाषा में उसके 65 संस्करण देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रकाशित होते हैं। दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह ने इस साल अप्रैल और मई में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बड़े पैमाने पर कवरेज की थी। यही नहीं अखबार की ओर से ऐसी भी कई रिपोर्ट्स प्रकाशित की गई थीं, जिनमें कोरोना सरकारी आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए असल में मौतों की संख्या ज्यादा बताई गई थी।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ेंसीएम धामी ने की परिवहन, पर्यटन होटल कारोबारियों के लिए 200 करोड़ के पैकेज की घोषणा, 1 लाख  64 हजार लाभार्थी होंगे लाभान्वित

 

64040

You may also like