बड़ी खबर:  योगी कैबिनेट का विस्तार, 24 मंत्री शामिल

August 21, 2019 | samvaad365

बुधवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कैबिनेट का पहला विस्तार है। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के 24 मंत्री कुछ ही देर में शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व सीएम योगी ने संभावित मंत्रियों के साथ अपने सरकारी आवास पर बैठक की। इस बैठक में बीजेपी प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहे। राजभवन से जारी कार्ड के अनुसार 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। अभी योगी सरकार में इस वक्त मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्रियों, 18 अन्य कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार के नौ राज्य मंत्रियों और 13 राज्य मंत्रियों समेत कुल 43 मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में अभी 18 और मंत्रियों की गुंजाइश है।

आपको बता दें कि इस योगी कैबिनेट में 6 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 12 राज्य मंत्री होंगे। नए मंत्रिमंडल में अशोक कटारिया, कपिलदेव अग्रवाल, उदयभान सिंह, जीएस धर्मेश, रामनरेश अग्निहोत्री, विजय कश्यप, अनिल शर्मा, अनीता लोधी, महेश गुप्ता, नीलिमा कटियार, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सतीश द्विवेदी, दल बहादुर कोरी, श्रीराम चौहान, आनंद स्वरूप शुक्ला शामिल हो सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें-आराकोट में दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों से मिले सीएम रावत, 4-4 लाख मुआवजे का एलान

यह खबर भी पढ़ें-पूर्व पीएम दिवंगत राजीव गांधी के जन्मदिवस पर बच्चों को बांटी गई पाठन सामग्री

संवाद365/काजल

40524

You may also like