शिक्षक को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली… बदमाश फरार, शिक्षक की हालत गंभीर

October 17, 2019 | samvaad365

कौशांबी: बुधवार को कौशाम्बी के कोखराज कोतवाली स्थित जीएमआर कंपनी के पास एक डिग्री कॉलेज के शिक्षक पर बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में शिक्षक को दो गोली लगी है। जिसके बाद शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं डॉक्टर की हालत नाजुक बनी हुई है। ये हमला महर्षि डिग्री कॉलेज परिसर में किया गया। वहीं दोनों युवक इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

दरअसल, बरक्कतपुर निवासी शैलेंद्र कुमार (32) महर्षि डिग्री कॉलेज परसरा में शिक्षक है। बुधवार की शाम को कॉलेज से शैलेंद्र कुमार बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह प्लांट के समीप पहुंचा। तीन बाइक सवार युवकों ने उसको घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता। चलती बाइक से युवकों ने उस पर फायर झोंक दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग होने से आसपास का इलाका हिल गया था। जांघ में गोली लगने से शैलेंद्र कुमार बाइक से गिर गया। इसके बाद बाइक सवार युवक नीचे उतरे और घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच प्लांट के कर्मचारी वहां पहुंचे। मिलिट्री भर्ती की तैयारी कर रहे गांव के युवक भी वहां पहुंच गए। कर्मचारी व युवकों पर फायरिंग की गई। इस पर वह भाग खडे़ हुए। इसके बाद शैलेंद्र को एक और गोली मारी गई। दूसरी गोली कंधे में लगी। ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके  की ओर दौड़े तो बाइक सवार फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पुलिस को दी गई। कोखराज इंस्पेक्टर अजीत पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों व परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लगा। युवकों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

यह खबर भी पढ़ें-दिल्ली सरकार ने शुरू की गढ़वाली-कुमाऊंनी-जौनसारी भाषा अकादमी… उपाध्यक्ष बने लोकगायक हीरा सिंह राणा

यह खबर भी पढ़ें-दिल्ली में होगा उत्तराखंड लोकपर्व 2019 का आगाज

संवाद365/नितिन अग्रहरि

42605

You may also like