बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पंचतत्व में हुए विलीन

June 15, 2020 | samvaad365

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पंचतत्व में विलीन हो गए। मुंबई के विले पार्ले के सेवा समाज श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम विदाई में पिता, चचेरे भाई, तीनों बहनें और अन्य करीबी लोग मौजूद रहे। वहीं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के भी कई एक्टर्स उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। वहीं सुशांत की को-स्टार श्रद्धा कपूर और अभिनेता विवेक ओबरॉय भी उनकी अंतिम विदाई में शरीक हुए। आपको बता दें कि सुशांत 14 जून ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी। वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे। वह बॉलीवुड के उभरते सितारे थे। उन्होंने सुसाइड करने जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है।

https://www.youtube.com/watch?v=w_KN_FOErec

यह खबर भी पढ़ें-चमोली: नंद केसरी गांव में है नंदा का पौराणिक मंदिर, रक्षा सूत्र बांधकर मांगी जाती है मनौतियां

संवाद365/काजल

50851

You may also like