बुलंदशहर: दबंगों ने की एक ही परिवार के चार लोगों की पिटाई, दो की हालत गंभीर

July 12, 2020 | samvaad365

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर के अनूपशहर में मामूली विवाद के बाद महिला सहित एक ही परिवार के 4 लोगों पर दबंगों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इतना ही नहीं बेखौफ दबंगों ने परिवार के लोगों को इतनी बेरहमी से पीटा की दो लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में अब तक कार्रवाई करना तो दूर एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। बता दें कि दोनों पक्षों में रास्ते पर पानी जमा होने को लेकर विवाद हुआ था। घटना अनूपशहर के गांव खुशहलगढ़ की है। जहाँ रास्ते मे पानी जमा होने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने घर मे घुसकर दूसरे पक्ष के परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में पीड़ित परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों के दो लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

https://youtu.be/I5nC-lSFo9k

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी: झील में लावारिस महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

संवाद365/ब्यूरो

51820

You may also like