पिंजरे में कैद हुआ गुलदार… ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

September 12, 2019 | samvaad365

बागेश्वर: बागेश्वर जिले में लंबे समय से आतंक फैला रहे गुलदार को आखिरकार पिंजरे में कैद करने में सफलता मिल ही गयी। जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर द्यांगण क्षेत्र में गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

बागेश्वर में गुलदार की दहशत अभी भी बनी हुई है। समय समय पर आबादी वाले क्षेत्रों में गुलदार की धमक से लोग दहशत में हैं। पिछले दिनों मुख्य बाजार के एक घर की सीसीटीवी में गुलदार कैद हो गया। गुलदार बरामदे से एक पालतू कुत्ते को भी उठा ले गया था। इसके बाद वन विभाग ने गुलदार दिखायी देने की सूचना पर द्यांगण क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया। करीब एक सप्ताह बाद पिंजरे में फंसने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। चार फिट लंबे गुलदार की उम्र करीब तीन साल बतायी जा रही है। गुलदार नरभक्षी है या नहीं फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग गुलदार को जिला मुख्यालय लाया जहां उसकी मेडिकल जांच की जायेगी।

यह खबर भी पढ़ें-पॉलिथीन पर बैन… जिला प्रशासन ने कसी कमर

यह खबर भी पढ़ें-मानसून में सुस्त रही केदारनाथ यात्रा… मानसून सीजन में करीब 30 हजार यात्री पहुंच पाए

संवाद365/हिमांशु गढ़िया

41439

You may also like