चांद पर भारत के दूसरे मिशन ने देश को गौरवान्वित होने का मौका दिया. चंद्रयान2 की सफल लांचिंग के बाद ये यान अब चांद की ओर बढ़ता जा रहा है. चंद्रयान-2 को पृथ्वी की कक्षा से आगे बढ़ाया जा रहा है. चंद्रयान 2 ने अब पहली बार पृथ्वी की शानदार तस्वीरें भेजी हैं. गौरतलब हो की इससे पहले भी कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था कहा जा रहा था कि ये तस्वीरें चंद्रयान 2 ने भेजी हैं. लेकिन वो तस्वीरें असली नहीं थी. पर अब चंद्रयान 2 ने पृथ्वी की कुछ तस्वीरें भेजी हैं. जो वाकई में शानदार हैं. इसरो ने इन तस्वीरों की पुष्टि की है साथ ही इसरो के मुताबिक ये तस्वीरें एलआई 4 कैमरे से ली गई हैं. इन तस्वीरों में नीले रंग की पृथ्वी नजर आ रही है.
#ISRO
Earth as viewed by #Chandrayaan2 LI4 Camera on August 3, 2019 17:37 UT pic.twitter.com/8N7c8CROjy— ISRO (@isro) August 4, 2019
इसरो के मुताबिक यूनिवर्सल टाइमिंग के मुताबिक ये तस्वीरें 17 बजकर 32 मिनट की हैं. ये समय पृथ्वी की के घूमने की औसत गति को दर्शाता है. और ये घड़ी से नहीं बल्कि तारों को देखकर मापा जाता है.
ये रही चंद्रयान 2 के द्वारा भेजी गई तस्वीरें.
(संवाद 365/डेस्क)
यह खबर भी पढ़ें- धनोल्टी पौधशाला में मनाया गया जड़ी बूटी दिवस