सीएम रावत ने दी RSS के पूर्व प्रांत सह संघचालक रोशनलाल को श्रद्धांजलि 

August 24, 2019 | samvaad365

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व सह प्रांत संचालक रोशन लाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रोशनलाल जी क श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सीएम रावत ने कहा कि “रोशनलाल जी एक समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने सरकारी सेवा के साथ ही सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी अहम योगदान दिया है”। रोशनलाल जी के अंतिम दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, विधायक हरबंस कपूर, खजान दास, गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी रोशन लाल जी को श्रद्धांजलि दी।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रांत सह संघ चालक रोशनलाल का आकस्मिक निधन होने से संघ से जुड़े स्वयंसेवकों में शोक की लहर है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रांत सह संघचालक रोशनलाल ने न केवल देहरादून बल्कि राज्यभर में संघ की रीति-नीति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

यह खबर भी पढ़ें-दून पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार

यह खबर भी पढ़ें-KBC: 1200 बच्चों की मां हैं सिंधुताई, कभी श्मशान घाट में गुजारी थी रातें

संवाद365/काजल

40652

You may also like