बधाई… उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय फिल्म संवर्धन हितैषी सम्मान…

September 28, 2019 | samvaad365

देहरादून: उत्तराखंडवासियों को एक बार फिर खुद पर गर्व करने का मौका मिल गया है। दरअसल, विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर उत्तराखंड को राष्ट्रीय फिल्म संवर्धन हितैषी सम्मान से नवाजा गया है। उत्तराखंड को इस सम्मान से नवाजे जाने के बाद से ही हर उत्तराखंडी गर्व महसूस कर रहा है। हर किसी को अपने उत्तराखंडी होने पर नाज है। दिल्ली में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस सम्मान को प्राप्त किया।

उत्तराखंड को राष्ट्रीय फिल्म संवर्धन हितैषी सम्मान मिलने पर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मुझे खुशी है कि पर्यटन को प्रोत्साहित करने की हमारी कोशिशें रंग ला रही है उत्तराखंड की वादियां फिल्म शूटिंग का पसंदीदा डेस्टिनेशन बन रही हैं। वहीं सम्मान को प्राप्त करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड फिल्म उद्योग के क्षेत्र में नई ऊंचाई छू रहा है। यहां के नैसर्गिक सौंदर्य को सरकार दुनिया के सामने लाने में सफल हुई है। आपको बता दें कि बीते कुछ समय से फिल्म जगत के सितारे उत्तराखंड की वादियों का रुख कर रहे हैं। जिससे यहां पर्यटन की आपार संभावनाएं भी विकसित हुई हैं।

यह खबर भी पढ़ें-बड़ी राहत: केजरीवाल सरकार बेचेगी 23.90 रुपए प्रति किलो प्याज

यह खबर भी पढ़ें-दो पक्षों में खूनी संघर्ष… पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद

संवाद365/काजल

41961

You may also like