कोरोना का कोहराम… देश में 429 हुए कोरोना पॉजिटिव मामले

March 23, 2020 | samvaad365

नई दिल्ली: दुनिया भर के देशों में कोरोना वायरस को लेकर कोहराम मचा हुआ है। वहीं भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पीलीभीत में 45 साल की महिला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद देश में अबतक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 429 हो गई है। पीड़ित महिला को फिलहाल आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है उसके साथ आए 36 लोगों को भी क्वारनटीन किया गया है। देश में कोरोना से अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुल 23 राज्यों में कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में 89 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बहरहाल, इस महामारी को देखते हुए देश के कई राज्यों को लॉकडाउन किया गया है। ताकि लोगों को इस बीमारी से बचाया जा सके।

यह खबर भी पढ़ें-केंद्र सरकार का निर्देश… लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर होगा कानूनी एक्शन, पढ़ें पूरी खबर

यह खबर भी पढ़ें-बड़ी खबरः उत्तराखंड में 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान

संवाद365/काजल

47958

You may also like