दिवाली के शुभ अवसर पर इन चीजों से सजाएं अपना घर

October 21, 2022 | samvaad365

दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है। 5 दिनों तक चलने वाले उत्सव की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन समुद्र मंथन से अमृत का कलश हाथों में लेकर भगवान धन्वंतरी प्रकट हुए थे। तब से कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है।

दीपावली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख -समृद्धि बनी रहती है। नवरात्र के बाद से ही लोग दीपावली की तैयारियों में जुट जाते हैं। माता लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद पसंद है इसलिए दीपावली में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

diwali celebrations
diwali celebrations

आज हम आपको फेंगशुई से जुड़े कुछ आसान टिप्स को बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप दीपावली में अपने घर को सजा कर  माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पा सकते हैं।

1. फेंगशुई के अनुसार डाइनिंग टेबल को हमेशा साफ-सुथरा रखें और परिवार के सभी सदस्य रोजाना डाइनिंग टेबल पर साथ बैठकर भोजन करें ऐसा करने से परिवार में प्यार बना रहता है।

2. फेंगशुई के अनुसार बेडरूम में टीवी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से बेडरूम में रहने वाले सदस्यों का ध्यान एक दूसरे से ज्यादा टीवी की ओर होगा। जिससे पारिवारिक क्लेश और पति -पत्नी के बीच दूरियां आने की संभावना है।

3. लोग घर की फर्श पर बिछी कालीन के ऊपर ही कुर्सी के चारों पांव रख देते हैं। फेंगशुई के अनुसार कुर्सी के दो पैरों को कालीन के ऊपर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : भारत के आखिरी गाँव पहुंचेंगे पीएम मोदी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ग्रामीण करेंगे स्वागत

 

82374

You may also like