देहरादून: बढ़ता जा रहा है डेंगू का खतरा, अब सचिवालय में मिला मच्छर का लार्वा

August 17, 2019 | samvaad365

देहरादून: प्रदेश में डेंगू का खतरा बढ़ता चला जा रहा है। हर दिन कोई न कोई नया मामला डेंगू के नाम दर्ज हो ही जाता है। जहां गंदगी है वहां तो डेंगू होने का डर लोगों को सता ही रहा है लेकिन साफ-सुथरे पॉश इलाके भी डेंगू की चपेट में हैं। प्रदेश भर में अबतक 403 मामले डेंगू के दर्ज हो गए हैं। वहीं अगर सिर्फ देहरादून की बात की जाए तो शहर में अबतक 391 मामले डेंगू के सामने आए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सचिवालय परिसर में भी मच्छर का लार्वा पाया गया है। दरअसल, शुक्रवार को जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सचिवालय पहुंचकर वहां पर लगे कूलरों का निरीक्षण किया। कूलरों में मच्छर का लार्वा मिला है। विभागीय टीम ने इसकी जानकारी सचिवालय प्रशासन के सचिव इंदुधर बौड़ाई व एलौपैथिक डिसपेंसरी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमलेश जोशी को दी। इसके बाद सचिव ने सचिवालय परिसर में लोगों सभी कूलरों को खाली करने के निर्देश दिए। फिलहाल बिना पानी ही चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सचिवालय परिसर में सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश भी उन्होंने दिये हैं। बहरहाल जब आधिकारिक क्षेत्र ही त्रस्त हैं तो आम जनता को तो बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। इस मौसम में अपने घर के आस पास साफ साफाई रखें और कहीं भी पानी जमा न होने दें।

यह खबर भी पढ़ें-दिल्ली: AIIMS में लगी आग, चारों तरफ छाया धुंआ

यह खबर भी पढ़ें-नहीं रहीं दूरदर्शन की प्रसिद्ध एंकर नीलम शर्मा

संवाद365/काजल

40413

You may also like