दिल्ली : सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना, बोले देशवासियों को आपस में जोड़ने का यह बेहतर तरीका है

November 27, 2022 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हम सभी को प्रेरणा देता है। यह हम सभी देशवासियों को आपस में जोड़ने का प्रभावशाली माध्यम है।

Pushkar Singh Dhami attending Mann Ki Baat program
Pushkar Singh Dhami attending Mann Ki Baat program

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। पूरी दुनिया में उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की जाती है। उनके नेतृत्व में विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। एक दिसंबर से जी-20 की भारत अध्यक्षता करने जा रहा है। निश्चित तौर पर विश्व कल्याण के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : सीएम धामी के दाढ़ी वाले बयान पर हरीश रावत का तंज, बोले दाढ़ी रखने से कोई गुरु रविंद्रनाथ टैगोर नहीं बन जाता

83544

You may also like