गढ़वाल भ्रातृ मंडल मुंबई द्वारा बच्चों को बांटी गई पुस्तक और लेखन सामग्री

June 27, 2019 | samvaad365

मुंबई: गढ़वाल भ्रातृ मंडल , मुंबई के तत्वावधान में ‘स्व. सुशीला देवी पंत एवम पुरषोत्तम पंत स्मृति न्यास ‘ के सौजन्य सहयोग से 23 जून 2019 को रामकली सन्मान सिंह विद्यालय, भांडुप (पश्चिम) में पूर्वी उपनगर के मेधावी और जरूरत मंद विद्यर्थियों के लिए निःशुल्क नोट बुक व लेखन सामग्री वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 250 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क नोट बुक व लेखन सामग्री वितरित की गई। जैसा कि आप सभी को विदित है इसी प्रकार का कार्यक्रम 16 जून 2019 को मुंबई के पश्चिम उपनगर कांदिवली में भी आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर विषम परिस्थितियों में हाल की SSC &HSC परीक्षाओं में 70% से अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। आरंभ में गढ़वाल भ्रातृ मंडल के महासचिव ने मंडल का संक्षिप्त परिचय दिया। अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट ने सभी का स्वागत किया।

उन्होंने स्व. सुशीला देवी पंत एवम पुरुषोत्तम पंत स्मृति न्यास की ट्रस्टी मंजुला कुकरेती का इस प्रकार के आयोजनों में सहयोग देने के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर बृहनमुंबई महानगर पालिका के शिक्षा अधिकारी कैलाश आर्य जी , रामकली विद्यालय की प्रधानाचार्य कुसुम बिष्ट, अध्यापिका बबिता चौहान, समाज सेवक दर्शन डोभालजी व जय सिंह रावत, मनोज द्विवेदी, खुशहाल सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह गुसाईं, मनोज सती, सुशीला कनफुडे, विनोद डबराल, दौलत रावत, चंद्र कांत कंडवाल आदि गणमान्य विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय स्तर पर गढ़वाल खाटली के सतीश नेगी, अनुप सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह रावत, अमित सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, लीला मनोज नेगी व भांडुप उत्तराखंड समाज के विशाल सिंह बिष्ट, ज्योति लेखवार, कामेश बहुगुणा, बीर सिंह नेगी, संदीप सिंह नेगी, अनिल ढोंडियाल, मेहरबान सिंह रावत, राजेश सजवाण, अरुण सिंह रावत आदि की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन गढ़वाल खाटली के महासचिव सुरेंद्र सिंह रावत,  भांडुप उत्तराखंड समाज के महासचिव सुरेंद्र सिंह भंडारी ने किया। गढ़वाल खाटली के अध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी व भांडुप उत्तराखंड समाज के अध्यक्ष शरणानंद तिवारी ने संयुक्त रूप से सभी का आभार व्यक्त किया।

यह खबर भी पढ़ें-मुंबई में देवभूमि लोक कला उद्गम चैरिटेबल ट्रस्ट का सिपैजी कार्यक्रम 

यह खबर भी पढ़ें-मुंबई में 10 दिवसीय कौथिग का समापन, हिरा समधणी गीत पर देर रात तक झूमे प्रवासी 

मुंबई/प्रवीण ओझा

38857

You may also like