अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ निशंक ने किया महिला कर्मचारियों का सम्मान

March 4, 2020 | samvaad365

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह कार्यक्रम में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की महिला कर्मचारियों का सम्मान किया, उन्होंने महिला अधिकारियों और अन्य महिला कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की तथा उनके कड़े परिश्रम और शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना की, इस अवसर पर मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री संजय धोत्रे भी उपस्थित थे.इस अवसर पर निशंक ने कहा कि महिलाओं में महान नेतृत्व क्षमता होती है, क्योंकि वे प्राकृतिक रूप से कई काम एक साथ कर सकती हैं. महिलाओं की क्षमता और योग्यता से कोई इंकार नहीं कर सकता, वे अभूतपूर्व तरीके से कामकाजी और व्यक्तिगत जीवन कौशलों में संतुलन स्थापित कर सकती हैं.

उन्हों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार‍ शिक्षा के माध्यम से लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न महिला केन्द्रित नीति लागू कर रही है, ताकि देश में महिला कार्य बल की भागीदारी बढ़ाई जा सके. समारोह को संबोधित करते हुए धोत्रे ने कहा कि महिलाओं के साथ बेहतर व्यवहार करने वाले समाज समृद्ध हुए हैं. महिलाओं की क्षमता से समाज को काफी लाभ होता है.


(संवाद 365/ मोहित पोखरियाल)

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी गढ़वाल का युवक दिल्ली से गायब… जयपुर जा रहा था

47438

You may also like