दिल्ली से लौटे चार पुलिसकर्मियों सहित आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

July 17, 2020 | samvaad365

हिमाचल प्रदेश: चंबा जिले में सात कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। दिल्ली से लौटे चार पुलिस कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चंबा जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 23 पहुंच गया है। संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा। कोविड केयर सेंटर डलहौजी में तैनात एक महिला हेल्थ केयर प्रोवाइडर भी संक्रमित पाई गई है।
किर्गीस्तान से चंबा लौटे दो युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंडी के करसोग में दो वर्षीय बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कांगड़ा में नौ कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़े: विकास दुबे के केस में सामने आया बिहार का कनेक्शन, आइए बताते है आपको उस कनेक्शन के बारे में

संवाद365 /कोमल राजपूत

52021

You may also like