बिखर गई मशहूर संगीतकार साजिद-वाजिद की जोड़ी… नहीं रहे वाजिद खान

June 1, 2020 | samvaad365

बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है। वे किडनी की बीमारी समेत कोरोना वायरस से जूझ रहे थे। वाजिद के दुनिया को अलविदा कह देने के बाद जहां साजिद-वाजिद की जोड़ी बिखर गई है वहीं बॉलीवुड भी शोक की लहर में डूब गया है। वाजिद 42 साल के थे। उनके निधन से फिल्म जगत को भारी क्षति पहुंची है। वाजिद के निधन के बाद बॉलीवुड सितारें उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से लेकर सलीम मर्चेंट, मालिनी अवस्थी, हर्षदीप कौर, सोनू निगम और निखिल आडवाणी ने भी वाजिद के निधन पर शोक जताया है।

https://twitter.com/priyankachopra/status/1267196963008602112

आपको बता दें कि वाजिद ने अपने भाई साजिद खान के साथ मिलकर साल 1998 में सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में अपना पहला म्यूजिक बनाया था। वाजिद शुरुआत से ही अपने भाई के साथ जोड़ी के रूप में काम करते रहे हैं, जिसकी वजह से दोनों को साजिद-वाजिद के नाम से पहचान मिली।

यह खबर भी पढ़ें-बड़ी खबरः कैबिनेट मंत्री सपताल महाराज कोरोना पॉजिटिव

संवाद365/काजल

50410

You may also like