फतेहपुर: आर्मी भर्ती में शैक्षिक प्रमाण पत्रों में हेराफेरी का मामला

February 11, 2020 | samvaad365

फतेहपुर: फतेहपुर जनपद में 12 वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में चल रही आर्मी की भर्ती में शैक्षिक प्रमाणपत्रों में हेराफेरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक आगरा का बताया जा रहा है। दरअसल, जांच में पता चला कि युवक के शैक्षिक प्रमाण पत्रों में आगरा के कॉलेज के शैक्षिक प्रमाण पत्र में तिर्वा कन्नौज का पता दिखाया गया है। जिस मामले में भर्ती निदेशक कर्नल आशुतोष मेहता ने सदर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार को जांच के दौरान शैक्षिक अभिलेखों पर शक होने पर आगरा जनपद के साबरमऊ निवासी अनुराग पुत्र रामवीर शर्मा से पूछताछ की गई तो उसने कबूला कि उसने सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पिनाहट आगरा से हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। मार्कशीट में फेरबदल करके पता तिर्वा कन्नौज दिखाया है। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक नगर कपिल देव मिश्रा ने बताया कि जनपद में  चल रही आर्मी भर्ती के बोर्ड निदेशक कर्नल आशुतोष मेहता द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि एक युवक शैक्षिक प्रमाण पत्रों में हेराफेरी कर कन्नौज वाले दिन लगी भर्ती में सम्मिलित हुआ है। जिस पर युवक पर कानूनी कार्रवाई करके जेल भेजा गया है।

यह खबर भी पढ़ें-कौशांबी: कार और कंटेनर में भिड़ंत… दो की मौत एक की हालत गंभीर

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद… 

संवाद365/अतीक अहमद

46595

You may also like