फतेहपुर: नहीं रुक रहा अवैध खनन का कारोबार, ऐतिहासिक धरोहर पर धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन

September 18, 2020 | samvaad365

फतेहपुर: फतेहपुर जिले के थरियांव थाना में मना करने के बावजूद गांव की सरकारी जमीन  व  ऐतिहासिक धरोहर पर अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिसकी वजह से रातों दिन  खनन माफियाओं द्वारा अवैध  खनन का कार्य किया जा रहा है।बताते चलें कि कुछ महीने  पहले भी खनन माफियाओ ने इस ऐतिहासिक टीले को ख़त्म करने का  प्रयास किया था।  परंतु गांव वालों के जबरदस्त विरोध और जनपद के पत्रकारों द्वारा इस मामले को प्रकाश में लाया गया था जिसके कारण जिला प्रशासन ने इस कार्य को रुकवा दिया था, लेकिन अब फिर से क्षेत्रीय लेखपाल व ठेकेदार  की सांठगांठ से खनन माफियाओं ने पुनः इस कार्य को शुरू कर दिया है। जिसके कारण  ऐतिहासिक टीले का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। इस बात की खबर देने पर जनपद के आला अधिकारी भी मौन  धारण किए हुए हैं। जानकारी मिलने के बाद भी किसी प्रकार की कोई उचित कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह मामला  थाना थरियांव के हस्वा चौकी क्षेत्र के मोहम्मद पुर नेवादा गांव का है।वही इस बात से मोहम्मद पुर नेवादा  प्रधान ने भी खनन माफियो पर गंभीर आरोप लगाया है। अब देखना यह है कि क्या जिला प्रशासन इस मामले को संज्ञान में ले रहा है या नहीं क्या वास्तव में उस स्थान पर स्थानीय टीला मौजूद है यदि स्थानीय टीला मौजूद है तो जिला प्रशासन को तत्काल उस पर कार्रवाई करते हुए रोक लगानी चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें-एम्स ऋषिकेश में की गई मॉकड्रिल, मॉकड्रिल में चोरी हुए दो नवजातों को किया बरामद!

संवाद365/अतीक अहमद

54415

You may also like