बर्ल्ड फ्लू की आशंका : महाराष्ट्र में 100 मुर्गियों की अचानक मौत, अब 25 हजार से ज्यादा मुर्गियों को मारने के दिए आदेश

February 18, 2022 | samvaad365

महाराष्ट्र के ठाणे में 100 मुर्गियों की अचानक मौत ने जिला प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं। इतनी बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत से जिले में फिर से बर्ल्ड फ्लू की आशंका गहराने लगी है। ऐसे में यहां 25 हजार से ज्यादा मुर्गियों को मारने के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार ठाणे की शाहपुर तहसील के वेहलोली गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म में 100 मुर्गियों की मौत हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने मृत मुर्गियों के सैंपल पुणे स्थित लैब में भेजे हैं। ठाणे के जिला कलेक्टर राजेश जे नार्वेकर ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण की आशंका को देखते हुए पोल्ट्री फार्म से एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले 25 हजार से ज्यादा पक्षियों को मारने का आदेश दिया गया है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –पिथौरागढ़ की ये महिला अपने पति को इतनी बेहरमी से तड़पा तड़पाकर मार देगी किसी ने नहीं सोचा होगा

72508

You may also like