फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने सोमवार को होम मिनिस्टर अमित शाह से मुलाकात की है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की तस्वीर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। अमित शाह के साथ रोहित शेट्टी को देख फैंस उत्साहित हो गए है। वह एएनआई के ट्वीट पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Film director Rohit Shetty meets Union Home Minister Amit Shah in Mumbai, Maharashtra. pic.twitter.com/La4Nue5BWh
— ANI (@ANI) September 5, 2022
एक यूजर ने लिखा, “रोहित भाई कोई स्क्रिप्ट मत लिख देना होम मिनिस्टर के ऊपर, मुझे लगता है तुम मानोगे नहीं इसीलिए पढ़ रहे हो चेहरा।” एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, “कुछ बड़ा होने वाला है।” एक नेटिजन ने लिखा, बीजेपी लोकप्रिय संस्कृति (फिल्में, यूट्यूब वीडियो, रील, आदि) की ताकत जानती है। इसलिए वह बॉलीवुड से हमेशा अच्छे संबंध रखते हैं। 2014 से पहले, मशहूर हस्तियों ने महंगाई, भ्रष्टाचार आदि के लिए यूपीए सरकार का मजाक उड़ाया था। 2014 के बाद, वह सरकार की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हैं।”
संवाद 365, दिविज बहुगुणा
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2022; IND vs PAK: पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत की दर्ज, भारत के लिए अब Asia Cup में बढ़ी मुश्किलें