एक ही मंच पर मिले लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और गायक सुरेश वाडेकर

December 23, 2019 | samvaad365

मुंबई : उत्तराखंड लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और बॉलीवुड के सुपरहिट संगीतकार और गायक सुरेश वाडेकर की मुलाकात एक ही मंच पर हुई। लगभग तीस सालों के बाद ये दोनों प्रतिभावान गायक एक ही मंच पर मिले। लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी  के निर्देशन में सुपरहिट गढ़वाली गीत – ‘ता छुमा’ और ‘अपणी तौं शरम्यलि आँखयों’ में गाने के बाद हिंदी फिल्मों के सुपरहिट संगीतकार और गायक सुरेश वाडेकर  ने मुम्बई में उनसे मुलाकात की।

एक ही मंच पर लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और गायक सुरेश वाडेकर

एक ही मंच पर लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और गायक सुरेश वाडेकर #samvaad365 #suresh_wadkar #narendra_singh_negi Narendra Singh Negi #mumbai #maharashtra

Posted by Samvaad365 on Sunday, 22 December 2019

इस अवसर पर आजीवसान म्यूजिक अकादमी में सुरेश वाडेकर ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी  का स्वागत करते हुए कहा कि ये मेरे से 25 -30 साल पहले के संगीतकार है जिन्होंने मेरे दो गाने रिकॉर्ड किये थे गढ़वाली में।  इस अवसर पर लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने गढ़वाल और कुमाउं की जानकारी देते हुए कहा कि वे उनसे मिलने आये थे। उन्होंने राजकपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली का ‘हुस्न पहाड़ों का’ गीत का जिक्र करते हुए कहा कि सुरेश वाडेकर की संगीत की विधा सिखाने को प्रयासरत हैं। लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने सुरेश वाडेकर द्वारा दिए गए सम्मान पर उनको धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि जो सम्मान और प्यार उन्हें दिया उनकी इस सरलता के लिए हम उनके आभारी हैं।

यह खबर भी पढ़ें-LIVE: झारखंड चुनाव के नतीजे रूझानों में JMM गठबंधन की सरकार BJP को झटका

यह खबर भी पढ़ें-रुद्रप्रयाग: प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदर्शन… पुरानी पेंशन बहाली की मांग

संवाद365

44727

You may also like