पूर्व CBI डायरेक्टर अश्विनी कुमार ने की खुदकुशी

October 8, 2020 | samvaad365

 सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर अश्विनी कुमार ने अपने घर में खुदकुशी कर ली है। अश्विनी कुमार इससे पहले नागालैंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं साथ ही वो हिमाचल प्रदेश के डीजीपी भी रह चुके हैं। शिमला के एसपी मोहित चावला ने जानकारी दी है कि अपने घर में उन्होंने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

1973 बैच के आईपीएस अधिकारी अश्विनी कुमार 2006 से लेकर जुलाई 2008 तक हिमाचल प्रदेश के डीजीपी पद पर रहे. इसके बाद उन्हें सीबीआई का चीफ नियुक्त किया गया. अगस्त 2008 से  नवंबर 2010 तक वो इस पद पर रहे। बाद उन्हें मणिपुर-नागालैंड  का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वो कुछ ही महीने राज्यपाल के पद पर रहे।

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें-वायुसेना का 88वां स्थापना दिवस, हिंडन एयरबेस पर लड़ाकू विमानों ने दिखाई ताकत

55075

You may also like