GMVN के अध्यक्ष महावीर रांगड़ ने दिल्ली में की कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

July 16, 2019 | samvaad365

धनोल्टी: गढ़वाल मण्डल विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक धनोल्टी महावीर सिंह रांगड ने दिल्ली में कई केन्द्रीय मन्त्रियों से मुलाकात की। महावीर रांगड़ ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मन्त्री नितिन जयराम गडकरी से मुलाकात कर  सुवाखोली भवान नगुण मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राज मार्ग में सम्मिलित करने की मांग के साथ साथ नौगांव, पुरोला, मोरी, त्यूणी राजमार्ग 89 कि० मी० को राष्ट्रीय राजमार्ग में सम्मिलित करने, दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पुराना 123 व नया 507 वाया वाडवाला, हथयारी, तिमलियाल गांव, मसूरी बैन्ड, नैनबाग से यमुनोत्री को ऑल वेदर में जोड़ने की मांग की।

इसी के साथ रांगड़ ने केन्द्रीय दूर संचार मन्त्री रवि शंकर प्रसाद से भी मुलाकात कर डाक सेवा व धनोल्टी के विभिन्न क्षेत्रों में टावर लगवाने का निवेदन किया। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मन्त्री डा० रमेश पोखरियाल निशंक से भी मुलाकात कर महावीर रांगड ने धनोल्टी के थत्यूड़ व उत्तरकाशी के पुरोला में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग की।

इस सम्बन्ध में दूरसंचार पर दिल्ली से गढ़वाल मण्डल विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक महावीर रांगड ने हमारे संवाददाता सुनील सजवाण को बताया की क्षेत्र की प्रमुख कई समस्याओं को लेकर वे इन दिनों दिल्ली में है और जिन मन्त्रियो से उनकी मुलाकात हुई है उन सभी ने शीघ्र ही इन सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है। इस मुलाकात में उनके साथ सतेन्द्र राणा, जगत सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा पुरोला, हरि मोहन सिंह उपस्थित थे।

यह खबर भी पढ़ें-पढ़िए योगी सरकार ने कैबिनेट में क्या फैसले लिए…

यह खबर भी पढ़ें-शुरू होने वाला है देवभूमि का कांवड़ मेला… ये हैं तैयारियां

संवाद365/सुनील सजवाण

39436

You may also like