उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर: ठीक हो रहे हैं 3 कोरोना के मरीज

March 27, 2020 | samvaad365

फेसबुक लाईव द्वारा अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन तीन आईएफएस अधिकारियों का कोरोना पाजिटिव होने पर ईलाज चल रहा था, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है और वे अब ठीक होने की स्थिति में आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने उनके ईलाज में जुटे चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे चिकित्सकों की सक्षमता को बताता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ बङी लङाई लङी जा रही है। इसमें हम जरूर जीतेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस व प्रशासन के लोग फार्मा इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों को न रुकें, हो सके तो उनको पहुंचाने की व्यवस्था करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बङी संख्या में सामाजिक, धार्मिक संस्थाएं और व्यक्तिगत तौर पर भी लोग आगे आए हैं और सहयोग के लिए स्वयं को प्रस्तुत किया है। हम इनके बहुत आभारी हैं।  मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता की इच्छा भी बहुत से लोगों ने व्यक्त की है। कइयों ने बङी राशि भी दी है। हम उनके भी आभारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए यदि किसी के सुझाव हों तो हम उसका भी स्वागत करते हैं। प्राप्त सुझावों पर सरकार और शासन द्वारा विचार किया जाता है और उपयुक्त लगने पर क्रियान्वित भी किया जाता है।

कल भी 7 बजे से 1 बजे तक खुली रहेंगी आवश्यक दुकानें

48131

You may also like