हैप्पी बड्डे उत्तराखंड … जानिए अपने राज्य के बारे में

November 9, 2019 | samvaad365

9 नवंबर सन 2000 को उत्तराखंड राज्य की स्थापना हुई थी. आज उत्तराखंड 19 साल का हो गया है. अक्सर उत्तराखंड में इन 19 सालों के सफर पर चर्चाएं की जाती हैं, यह सत्य है कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में वो काम शायद आज तक भी नहीं हो पाए जिनकी सोच उत्तराखंड आंदोलन में देखने को मिली थी. यह भी सत्य है कि राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं आज भी उस हद तक विकसित नहीं है जिस हद तक होना चाहिए था. लेकिन यह बात भी माननी चाहिए कि उत्तराखंड में इन 19 सालों में काफी परिवर्तन देखे हैं. आइए राज्य स्थापना दिवस पर आप जानिए अपने प्रदेश उत्तराखंड के बारे में.

राज्य का गठन
9 नवम्बर 2000
कुल क्षेत्रफल
53,483 वर्ग किमी.
कुल वन क्षेत्र
38,000 वर्ग किमी
राजधानी
देहरादून (अस्थाई)
अन्तर्राष्ट्रीय
चीन, नेपाल
राष्ट्रीय
उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश
उच्च न्यायालय
नैनीताल
मण्डल
02
कुल जिले
13
तहसील
110
उप तहसील
18
विकासखण्ड
95
न्याय पंचायत
670
ग्राम पंचायत
7950
कुल ग्राम
16674
नगर निगम
06
नगर पालिका परिषद
39
नगर पंचायत
47
छावनी परिषद
09
लोक सभा संसदीय क्षेत्र
05
राज्य सभा संसदीय क्षेत्र
03
कुल जनसंख्या
1,00,86,292
पुरुष
51,37,773
महिलाएं
49,48,519
लिंग अनुपात
963 : 1000 (महिला : पुरुष)

(संवाद 365/ डेस्क) 

यह खबर भी पढ़ें-अयोध्या पर सबसे बड़ी खबर… विवादित जमीन रामलला विराजमान को

43265

You may also like