हापुड़: गन्ना मूल्य को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

December 12, 2019 | samvaad365

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आज धौलाना के शहीद स्मारक के निकट सड़क पर चक्का जाम करते हुआ गन्ना मूल्य ना बढ़ाए जाने और किसानों की अन्य समस्याओं के विरोध में चक्का जाम और धरना प्रदर्शन किया. गुलावठी, धौलाना रोड को जाम करते हुए किसान व कार्यकर्ता ट्रेक्टार ट्रॉली में गन्नाश लाद कर रोड़ पर आ डटे. चक्काा जाम के साथ.साथ किसान यूनियन के बैनर तले धरना प्रदर्शन भी किया गया. धौलाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं मानी जिसके बाद धौलाना एसडीएम विशाल कुमार यादव मौके पर पहुंचे और जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री  के नाम ज्ञापन सौंपते हुए  किसानों को जल्द से जल्द  गन्ना बकाया व किसानों का गन्ने मूल्य  ₹450 करने की मांग की गई.

यह खबर भी पढ़ें-शाहजहांपुर: स्कूलों की गुणवत्ता के लिए शानदार पहल… 100 स्कूलों को अफसर लेंगे गोद

यह खबर भी पढ़ें-नागरिकता संसोधन बिल के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

संवाद365/आरिफ कसर

44367

You may also like