हापुड़: बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाश गिरफ्तार

July 9, 2020 | samvaad365

हापुड़: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों तरफ से जमकर गोलियां चली। वही पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों पर 25-25  हजार का इनाम था। वहीं दोनों पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

आपको बता दें कि कानपुर की घटना के बाद हापुड़ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के आदेश व निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। आज थाना बाबूगढ़ पुलिस होशियारपुर गढ़ी नहर पटरी के पास चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए पुलिस ने दोनों युवकों को रुकने का इशारा किया तो यह दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस ने भी गोली का जवाब गोली से दिया। दोनों बदमाश बाइक को सड़क पर छोड़ जंगल में घुसने का प्रयास करने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी दोनों बदमाशों को घेर लिया वहीं पुलिस की गोली से एक बदमाश शाहनवाज घायल हो गया तो दूसरे बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों बदमाश 25-25 हजार के इनामी है और थाना सिंभावली से वांछित चल रहे थे घायल बदमाश शाहनवाज पर 15 मुकदमे दर्ज है तो शहजाद पर करीब 4 मुकदमे दर्ज हैं हालांकि पुलिस इनके और अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है।

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: डीएम व एसपी ने बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों का लिया जायजा

संवाद365/आरिफ कसर

51703

You may also like