हापुड़: छह महीने बाद किया गया संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

September 15, 2020 | samvaad365

हापुड़: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थगित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन करीब छह माह बाद किया गया। तहसील धौलाना के सीडीओ उदय सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस में लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी धौलाना अरविंद त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के आदेश पर लगाए गए संपूर्ण समाधान दिवस में मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया है। साथ ही फरियादियों की थर्मल स्कैनिंग कर समाधान कक्ष में प्रवेश कराया गया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल करते हुए दूरदराज से आए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें-मुंबई के प्रवासियों ने बचाई मुनस्यारी के 4 युवकों की जान

संवाद365/आरिफ कस्सर

54328

You may also like